Sonpur Nagar Parishad: सोनपुर को मिला नगर परिषद का दर्जा, 37 हजार आबादी और 7.73 किमी क्षेत्र शामिल
नगर परिषद के गठन से विकास को नई दिशा

छपरा। बिहार सरकार ने सारण जिले के सोनपुर को नगर परिषद का दर्जा देकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब सोनपुर आधिकारिक रूप से नगर निकाय क्षेत्र बन गया है, जिससे यहां के नागरिकों को नगर परिषद स्तर की सभी योजनाओं व सेवाओं का लाभ मिलेगा। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 11/नविनो/गठन-02/2025-2263 दिनांक 05 अगस्त 2025 के तहत यह निर्णय लिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
नगर परिषद सोनपुर की प्रमुख विशेषताएं:
- कुल क्षेत्रफल: 7.73 वर्ग किलोमीटर
- जनसंख्या: 37,776 (जनगणना 2011 के अनुसार)
- वर्तमान में कोई नया गांव या क्षेत्र शामिल नहीं किया गया है।
- यह क्षेत्र विशुद्ध शहरी क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया गया है।
भौगोलिक सीमाएं:
- उत्तर: बेलवलपुर
- पूर्व: फकीरपुर (थाना संख्या 61)
- दक्षिण: दियारा, सबलपुर, गंडक नदी (सीमा: वैशाली जिला)
- पश्चिम: दुबौलिया, जलालपुर (थाना संख्या 92 व 93)
विकास की रफ्तार अब होगी तेज़
नगर परिषद का दर्जा मिलने के बाद सोनपुर अब योजनागत और बुनियादी सुविधाओं के मामले में तेज़ प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
नगरीय सुविधाओं जैसे:
- जल आपूर्ति
- सड़क निर्माण
- नालियों की सफाई
- कचरा प्रबंधन
- स्ट्रीट लाइट
- शहरी आवास योजनाएं
- नागरिक सेवा केंद्र
इन सभी क्षेत्रों में अब स्थानीय स्तर पर योजनाएं बनेंगी और लागू होंगी, जिससे आम नागरिकों को त्वरित लाभ मिलेगा।
क्या बोले अधिकारी?
नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय बिहार के राज्यपाल की स्वीकृति से लिया गया है। इस आदेश पर विभागीय सचिव अभय कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं।
सोनपुर को नगर परिषद का दर्जा मिलना केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर बड़ा कदम है। इससे स्थानीय लोगों को न केवल नगर परिषद के अधिकार मिलेंगे, बल्कि वे अपनी समस्याओं को लेकर सीधे नगर निकाय से संवाद कर सकेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



