छपरा लगेगा दो दिवसीय रोजगार मेला, अप्रेंटिस ट्रेनिंग और डाटा एंट्री ऑपरेटर पद मिलेगी नौकरी
छपरा। सारण में बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन और श्रम विभाग के द्वारा नौकरी मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मेला लगाकर अभ्यर्थियों को नौकरी दी जा रही है। इस बार फिर छपरा रोजगार मेला लगने वाला है। 28 नवंबर एवं 29 नवंबर अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार -सह – मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में अप्रेंटिस ट्रेनिंग एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए युवा शक्ति फाउंडेशन (मदर सन ग्रुप) नियोक्ता कंपनी 28 नवंबर 2023 को भाग लेगी एवं युवा शक्ति फाउंडेशन (आइल जिन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) नियोक्ता कंपनी 29 नवंबर 2023 को भाग लेगी । अप्रेंटिस ट्रेनी पद के लिए न्यूनतम ,उम्र 18 से 26 वर्ष ,सैलरी 11500 से 13500 /= 8 घंटे की ड्यूटी एवं ओवर टाइम डबल प्रति घंटा , इनका योग्यता 10th ,12th ,आईटीआई ,डिप्लोमा होगा । सैलरी योग्यता के अनुसार दिया जाएगा । सभी पदों के लिए अन्य सुविधाएं भी हैं । खाना एवं रहना रियायती दर पर दिया जाएगा। इनका कार्यस्थल नोएडा उत्तर प्रदेश होगा ।
इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा , शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , फोटो ,आधार कार्ड के साथ आएंगे l नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो l नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है l कोई भी अभी स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है l अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है l
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



