Transport News: अब सड़क किनारे खड़े वाहनों को जब्त करेगी सरकार, अल्टीमेटम जारी
परिवहन मंत्री का विभाग को सख्त निर्देश

पटना। सड़क सुरक्षा को मुकम्मल करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने चार पहिया वाहनों को सड़क किनारे लापरवाही से खड़े करके छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कोई भी चार या इससे अधिक पहिया वाले वाहन चाहे वह कार, ट्रक, ट्रैक्टर या बस कुछ भी हो, यदि सड़क किनारे दो दिन या उससे अधिक समय तक खड़ा पाया गया, तो चालक और वाहन मालिक दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को ऐसे वाहन चालकों और वाहन मालिकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इसमें भारी जुर्माना, वाहन जब्ती और लाइसेंस निलंबन जैसी सजाएं शामिल हैं। इसके लिए उन्होंने कई अहम बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों को विचार करने कहा है।
कोहरे के मौसम में बढ़ रहा खतरा
ठंड के मौसम में घना कोहरा छाया रहता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी इजाफा होता है। सड़क किनारे खड़े लावारिस वाहन दृश्यता कम होने के कारण हादसों का प्रमुख कारण बन जाते हैं। कई बार तेज रफ्तार वाहन इन खड़े ट्रकों से टकरा जाते हैं, जिससे जान जाने का खतरा रहता है। इन दुर्घटनाओं से बचने के लिए विभाग तैयारी कर रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



