कमरे पति के साथ सो रही थी महिला, खिड़की से बदमाशों ने गोली मारकर ह₹त्या कर दी

छपरा। सारण में पति के साथ कमरे में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.अपराधियों ने खिड़की से पति पर गोली चलाई, लेकिन महिला इसका शिकार हो गई।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रूपेश मिश्रा और उनकी 30 वर्षीय पत्नी जुली कुमारी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने खिड़की में हाथ घुसा कर गोली चला दी। इस घटना में जूली की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जगे, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।
मृतका जूली के पति रूपेश मिश्र ने बताया मैं और मेरी पत्नी कमरे में सो रहे थे। अपराधियों ने मुझे मारने के लिए खिड़की से गोली चलाई, लेकिन गोली पत्नी को लग गयी। बताया जाता है कि रुपेश मिश्रा का अपने पाटीदार से जमीनी विवाद चलता है।जमीनी विवाद को लेकर साल 2021 में रुपेश मिश्रा और उनके चचरे भाई और सेना के जवान गजेंद्र मिश्रा के बीच किलकार मंदिर पर पंचायत हुई थी। इसी दौरान गजेंद्र मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में रुपेश मिश्रा नामजद अभियुक्त हैं।हाल में उन्हें जमानत पर छोड़ा गया है। जुली कुमारी की हत्या को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद से रूपेश मिश्रा और गजेंद्र मिश्रा के परिवार में तनाव की स्थिति है। थाने की पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हैं। इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर एकमा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की तहकीकात की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



