
छपरा। अपराध पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए सारण पुलिस ने बीते 24 घंटे में विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान 71 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शराब कारोबार से जुड़े अपराधी, वारंटी, हत्या के प्रयास व पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी भी शामिल हैं। अभियान के दौरान शराब की तस्करी और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की गई, वहीं वाहनों की चेकिंग कर ट्रैफिक अनुशासन पर भी सख्ती बरती गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का ब्योरा
| अपराध की श्रेणी | गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या |
|---|---|
| शराब कारोबार | 12 |
| शराब सेवन | 13 |
| वारंटी | 28 |
| हत्या का प्रयास | 05 |
| पुलिस पर हमला | 03 |
| चोरी | 02 |
| आर्म्स एक्ट | 03 |
| एससी-एसटी एक्ट | 02 |
| अन्य अपराध | 03 |
| कुल | 71 |
बरामदगी और कार्रवाई
अभियान में 179 लीटर देशी शराब, 83.07 लीटर विदेशी शराब, 40 लीटर स्प्रिट, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल, 1 कार और 3 मोबाइल जब्त किए। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 66 वाहनों से 94,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खौफ
सारण पुलिस का यह अभियान न सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित रहा, बल्कि अवैध शराब निर्माण स्थलों को ध्वस्त करने और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ तक फैला। लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध और शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर
बिहारApril 11, 2026बिहार में बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरी तरह बैन







