
छपरा। सारण में प्रेम प्रसंग में एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर शव को दफनाने का मामला सामने आया है। घटना सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव की है। जहां प्रेमिका से मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमी की हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान बंगाली पट्टी गावं निवासी कामेश्वर सिंह के 23 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार भूलन के रूप में हुआ है। जो ट्रक ड्राइवर का काम करता था। शुक्रवार के शाम से युवक गायब हो गया।
पुलिस शव को बरामद करते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का बात बताया है। फ़िलहाल परिजनों के आवेदन पर पुलिस प्राथमिक दर्ज करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी में जुट गई है।
गांव के ही युवती से करता था प्यार
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक का गांव के हैं युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों में प्रेम प्रसंग विगत 6-7 वर्ष से चल रहा था। जिसको लेकर कई बार दोनों परिवार के परिजनों में विवाद भी हुआ था। शुक्रवार की शाम से युवक लापता था। जिसको लेकर खोजबीन किया जा रहा था। युवक के गायब होने के बाद युवती भी लापता है। शुरुआती दौर में युवक युवती को घर छोड़कर फरार होने की अफवाह फैलाई गई। जिसमें युवक के परिजन अन्य माध्यम से युवक युवती का ख़ोजबीन करने लगे।
लेकिन युवती द्वारा युवक के परिजनों को हत्या कर शव को छिपाने के नियत से दफना देने की बात बताई गई। प्रेमिका के निशानदेही पर शव को नहर के किनारे से बरामद किया गया ।शव नग्न अवस्था मे पाया गया है। हत्या का खुलासा होते ही आरोपी सभी लोग फरार बताये जा रहे है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 25, 2026Crime News: सारण में चाकू गोदकर वार्ड पार्षद की हत्या, आज हीं होना था तिलकोत्सव
बिहारApril 21, 2026अब PDS दुकानों से मिलेगा कुकिंग कोयला, गैस संकट से जूझते लोगों को राहत
छपराApril 20, 2026सारण DM का सख्त अल्टीमेटम: 3 महीने में निपटेंगे सभी लंबित मामले, पंचायतों में लगेगा जन सहयोग कैंप
छपराApril 20, 2026Summer Special Train: छपरा-मशरक के रास्ते गोमतीनगर से कोलकता के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







