चिरांद देवी मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

छपरा। आदर्श पूजा समिति के तत्वावधान में सदर प्रखंड के लोदीपुर चिरान्द स्थित देवी मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
यात्रा का शुभारंभ देवी मंदिर से हुआ और यह हाथी, घोड़े व गाजे-बाजे के साथ परमहंस बाबा का मठिया, चिरान्द पेट्रोल पंप, डोरीगंज बाजार होते हुए डोरीगंज घाट पहुँची। वहाँ सभी श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद डोरीगंज तिनधरा से पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर परिसर लौटे।
कलश यात्रा संपन्न होने के पश्चात 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारंभ कर दिया गया। भक्तों के भजन और कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 12 अप्रैल को भव्य देवी जागरण और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आस्था और उत्साह का संचार हुआ है। श्रद्धालु राधा-कृष्ण की प्राण-प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में मंदिर में जुट रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



