सारण DM का आदेश : जमीन की रजिस्ट्री से पहले करना होगा अक्षांश-देशांतर का सत्यापन

छपरा। जिला अवर निबंधक एवं सभी अवर निबंधकों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि रजिस्ट्री से पूर्व स्थलीय जांच की बाधा को तकनीक की मदद आसान बनाया जा सकता है। उपस्थित अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद डीएम ने निर्देश दिए कि भूमि के भौतिक सत्यापन के स्थान पर जमीन के अक्षांश देशांतर की पूर्व जानकारी रहने से तकनीक की मदद से सत्यापन आसान हो सकता है।
कार्यालय में लगाया जायेगा सीसीटीवी कैमरा :
इसके अतिरिक्त डीएम ने निर्देश दिए कि जिले के सभी रजिस्ट्री कार्यालय सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। रिकॉर्ड रूम में अवश्य रुप से सीसीटीवी सुनिश्चित रखने को कहा। रिकॉर्ड रूम में किसी भी बाहरी या कार्यालय के अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं होना चाहिये।
डीएम ने सुझाव दिया कि डिजिटाइजेशन हेतु बचे हुये अभिलेखों का डिजिटाइजेशन किया जाना चाहिए ताकि उनका शीघ्र सत्यापन किया जा सके। इसके लिये स्कोर के माध्यम से स्कैनर खरीदकर कार्य को आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर काउंटर एवं प्रतीक्षालय बनाकर वहां के बुनियादी ढांचे को और अधिक जन अनुकूल बनाएं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







