धूमधाम सें मनाया गया सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय का 28वां स्थापना दिवस, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से अभिभावकों का मन-मोहा

छपरा। सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह रिविलगंज बाजर स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ। समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक सुशिल कुमार पुरी (पुरी बाबा) ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना से की गई। इसके बाद बच्चो के नाट्य एवं रंगारंग प्रस्तुति ने दशर्कों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा बच्चों ने जल ही जीवन है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरुकता अभियान पर अपने वक्तव्य की शानदार प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि सेवानिवृत पुलिस उप अधीक्षक रामनाथ सिंह (2011में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित) को विद्यालय परिवार ने शॉल और रामचरितमानस देकर सम्मानित किया। अपने अभिभाषण के दौरान मुख्य अतिथि रामनाथ सिंह ने भारतीय संस्कृति के महत्व से छात्रों को अवगत कराया और बच्चो को भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही, साथ ही वो बच्चों द्वारा प्रस्तुत अद्मभुत कार्यक्रम से अभिभूत नजर आए और सभी मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह को सफल बनाने के लिए छात्रों के प्रयासों की सराहना भी की। कार्यक्रम में साक्षी, आस्था, अंकिता, स्वीटी, अंजली, अनिमेष किशोर, मोहिसिन तथा अन्य सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में विद्यालय की संचालिका सुशीला पुरी, विजया दुबे, शमीम सर, रिना गिरि काजल, अंजली, सोनी, आरजू, लव और इम्तियाज सर ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



