JPU Result: जेपी विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक पार्ट-2 का परिणाम, 90% छात्र हुए सफल

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (Jai Prakash University Chhapra) छपरा ने सत्र नियमित करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए स्नातक सत्र 2021-24 एवं 2022-25 के पार्ट-2 का परीक्षा परिणाम (Result) घोषित कर दिया। परीक्षा नियंत्रक (Examination controller) डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय प्रशासन कुलपति प्रो. पर्मेन्द्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में सत्र को नियमित करने हेतु युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। न केवल परीक्षाओं का आयोजन तेजी से किया जा रहा है, बल्कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं परिणाम प्रकाशन भी समयबद्ध ढंग से किया जा रहा है।
सत्र 2021-24 के परिणाम में कुल 80 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल
उन्होंने बताया कि सत्र 2021-24 के परिणाम में कुल 80 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जबकि 14 प्रतिशत को प्रोमोट किया गया है। वहीं, 2.89 प्रतिशत परीक्षार्थी असफल और लगभग 3 प्रतिशत परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दूसरी ओर, सत्र 2022-25 के पार्ट-2 परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है, जबकि 8 प्रतिशत प्रोमोट, 1.28 प्रतिशत अनुपस्थित और 0.92 प्रतिशत असफल घोषित किए गए हैं।
ये खबर भी पढ़े: Special Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का 15 फेरों के लिए हुआ अवधि विस्तार
JPU के वेबसाइट पर देख सकते है रिजल्ट
डॉ. मिश्रा ने बताया कि परीक्षार्थी 9 मई 2025 से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बाजपेई ने छात्रहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए असफल एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह परीक्षा जल्द ही कराई जाएगी, जिससे छात्रों को एक और अवसर प्राप्त हो सके।
परीक्षा नियंत्रक ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनके हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे में अनावश्यक रूप से विश्वविद्यालय परिसर में भीड़भाड़ न करें, जिससे प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
मुख्य बिंदु:
- स्नातक सत्र 2021-24: 80% सफल, 14% प्रोमोट, 2.89% असफल
- स्नातक सत्र 2022-25: 90% सफल, 8% प्रोमोट, 0.92% असफल
- 9 मई से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा परिणाम
- असफल व अनुपस्थित छात्रों के लिए होगी विशेष परीक्षा
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



