जमीन से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं के लिए VLE को जगह नहीं देने वाले CO होंगे निलंबित
28 नवंबर तक सभी जिलों से मांगी गई है फाइनल रिपोर्ट

पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आम रैयतों एवं भू-धारकों को विभागीय ऑनलाइन सेवाएं सुगमता से प्रदान कराने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक अंचल कार्यालय में सीएससी के चयनित वीएलई को प्रमुख स्थान पर बैठाने का निर्देश पहले ही जारी किया गया था। इसके बावजूद विभाग को प्राप्त फीडबैक में यह पाया गया कि अधिकांश अंचलों में इस आदेश का पालन नहीं किया गया है, जो अत्यंत खेदजनक है। इस मामले को विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने गंभीरता से ली है।
अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी नवीनतम निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि अधिकांश अंचल अधिकारियों ने सीएससी–वीएलई को बैठने का स्थान निर्धारित नहीं किया है, जबकि इसके लिए विभाग का स्पष्ट आदेश दिनांक 30 अप्रैल 2025 तथा पुनः 18 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। कुछ अंचलों में स्थान उपलब्ध कराया भी गया है, वहां वीएलई को ऐसी जगह बैठाया गया है जहां वे रैयतों की नजर में ही नहीं आते, इससे विभागीय उद्देश्य की पूरी तरह से अनदेखी होती है।
अपर मुख्य सचिव ने इसे विभागीय निर्देश की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता मानते हुए सभी समाहर्त्ताओं को कड़े शब्दों में निर्देश दिया है कि सभी अंचल अधिकारियों को आदेशित करते हुए सीएससी के एक वीएलई को अंचल कार्यालय के प्रमुख एवं सुगम स्थान पर बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होने कहा है कि सभी समाहर्ता दिनांक 28 नवंबर तक विभाग को अनुपालन रिपोर्ट भेजें। जिन अंचल अधिकारियों द्वारा इस आदेश का पालन नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध तत्काल निलंबन एवं अनुशासनिक कार्रवाई हेतु आरोपपत्र भेजने का निर्देश भी दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



