छपरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ो मरीजों का हुआ इलाज, मुफ्त में दवा का वितरण

छपरा : रविवार को गरखा प्रखंड के महमदपुर ब्रह्म स्थान के पास छपरा के जाने माने फिजिशियन छाती, पेट, मधुमेह, नस रोग विशेषज्ञ डॉ ओंकार नाथ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महमदपुर,मीठेपुर,सिरिसिया, कदना,पिरारी के सैकड़ो गरीब असहाय मरीजों का ईलाज किया गया। शिविर में आए सभी मरीजों बी पी,यूरिक एसिड, ब्लड शुगर, न्यूरोपैथी जांच किया गया जिसमें बहुतों महिला मरीज का ब्लड शुगर और बी पी बढ़ा पाया गया जिसे डॉ ओंकार द्वारा स्वास्थय के प्रति लापरवाही न बरतने,खान पान परहेज, योग और दावा टाइम से खाने का सलाह दिया गया।
शिविर में बहुत ऐसे बुजुर्ग मरीज देखे गए जो दर्द से कराह रहे और चलने फिरने में भी असमर्थ है जिन्हें ओस्टियोआर्थराइटिस, ओस्टियोपोरोसिस, न्यूरोपैथी पाया गया और उन्हें जांच के साथ निःशुल्क दवा भी दिया गया और खाने में दुध लेना अनिवार्य बताया गया। शिविर को सफल बनाने में स्थानीय बच्चा प्रसाद सिंह, अरविंद सिंह, रामेकबाल सिंह,नवीन सिंह, ऋषिकेश जी, रोहित सिंह, रंजन ,विवेक और सन फार्मा का रौशन और मेडले फार्मा के सुजय का बहुत सराहनीय सहयोग रहा ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती






