ड्यूटी पर तैनात एएनएम के साथ आशा कर्मियों ने की बदसलूकी

सीएचसी में हंगामा कर कार्य को किया बाधित
सारण. एकमा सीएचसी में शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात एएनएम निर्मला कुमारी के साथ हड़ताली आशा कर्मियों ने बदसलूकी किया. इस दौरान एएनएम की साड़ी फाड़ दी गई और उनके साथ मारपीट भी किया गया. मारपीट में एएनएम निर्मला कुमारी के हाथ व गर्दन में चोटे आयी है. बताया जाता है कि बुधवार को भी ड्यूटी पर तैनात एएनएम अंशु कुमारी, ममता नीलू देवी व सविता देवी के साथ हड़ताली आशा कर्मियों ने मारपीट व बदसलूकी किया था.
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह में हड़ताली आशा कर्मियों ने सीएचसी में पहुंचकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद शासन प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए सीएचसी में ताला बंद कर धरना पर बैठ गयी. सीएचसी में कार्य ठप्प हो जाने मरीजों को काफी परेशानी झेलने को विवश होना पड़ रहा है. बताया जाता है कि घायल एएनएम निर्मला कुमारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गंगा सागर बिंदु को आवेदन पत्र देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है.
उधर आशा कर्मियों के द्वारा ड्यूटी पर तैनात एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लगातार किये जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर आम जनता में क्षोभ व रोष व्याप्त है. इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि हड़ताली आशा कर्मियों के द्वारा गैरकानूनी तरीके से हर दिन स्वास्थ्य विभाग के कार्य को ठप्प करने और कर्मियों के साथ नोकझोक, बदसलूकी व मारपीट किये जाने से चिकित्सा सेवाएं ठप्प हो गई है. बताया जाता है कि इसकी जानकारी एकमा थाने की पुलिस को दिये जाने के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जिसके कारण सेवाएं प्रदान करने में परेशानी हो रही है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



