
छपरा। सारण जिले में खरीफ फसल की द्वितीय टॉप ड्रेसिंग (उपरिवेशन) के लिए किसानों को खाद की कमी नहीं होगी। जिला प्रशासन ने बताया है कि इस समय 2365.98 मीट्रिक टन यानी लगभग 52,600 बैग यूरिया उपलब्ध है। इसकी पूरी सूची सारण जिला के एनआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
राज्य स्तर से और होगी आपूर्ति
राज्य स्तर से भी सारण जिले को अतिरिक्त खाद की आपूर्ति की जा रही है। आरसीएफ यूरिया के 1000 मीट्रिक टन और किसान यूरिया के 850 मीट्रिक टन की खेप जल्द ही जिले को प्राप्त होगी। प्रशासन का कहना है कि इससे किसानों की जरूरत पूरी तरह पूरी हो जाएगी और समय पर फसलों में टॉप ड्रेसिंग हो सकेगी।
कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी
खाद की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया है। कृषि समन्वयक-सह-उर्वरक निरीक्षक की देखरेख में सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर निर्धारित दर पर ही बिक्री कराई जा रही है।
जिले में अब तक 298 उर्वरक प्रतिष्ठानों की छापामारी की गई है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया गया है, जबकि 1 प्रतिष्ठान का अनुज्ञप्ति निलंबित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी नियमित निगरानी और छापामारी अभियान जारी रहेगा।
किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि खाद से जुड़ी किसी भी शिकायत पर तुरंत जिला हेल्प डेस्क नंबर 06152-248042 पर संपर्क करें। प्रशासन का कहना है कि किसानों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
किसानों को राहत
खरीफ फसल के लिए आवश्यक खाद की उपलब्धता और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि पारदर्शी आपूर्ति और सख्त निगरानी से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर जरूरतमंद किसान तक समय पर यूरिया पहुँचे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



