सारण के नए DM का फरमान: बालू के अवैध भंडारण, खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाए

छपरा। जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर ने खनन एवं उत्पाद विभाग के अद्यतन किए जा रहे कार्यों की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी एवं उत्पाद अधीक्षक सारण से प्राप्त की। जिला पदाधिकारी के द्वारा समीक्षा के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी से जिला के बंदोबस्त किए गए घाटो की जानकारी से लेकर विगत वर्षों के दौरान बालू के अवैध भंडारण, खनन, परिवहन तथा राजस्व संग्रहण के लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी की मांग की गई।
साथ ही छापामारी के दौरान जब्त किए गए वाहनों के राज्यसात किए जाने वाले वाहनों की संख्या की जानकारी की मांग की गई। जिले में अवैध बालू के भंडारण खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जल्द ही व्यापक कार्ययोजना बनाकर तीव्र कार्रवाई किए जाने का संकेत जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। उत्पाद अधीक्षक सारण से पूरे जिले में शराबबंदी कानून के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी मांगी गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा संदिग्ध एवं चिन्हित स्थानों पर लगातार छापामारी कार्रवाई किए जाने के साथ साथ प्रभावी निगरानी किए जाने की आवश्यकता बताई गई।
जीविका की दीदियों के द्वारा लगातार प्रचार प्रसार करवाए जाने को निर्देशित किया गया विशेषकर प्रभावित क्षेत्रों में। शराबबंदी कानून के तहत जब्त किए गए वाहनों की नीलामी प्रत्येक माह निश्चित रूप से किए जाने का भी निर्देश दिया गया। विभिन्न चेकप्वाइंट पर सघन रूप से जांच की संख्या बढ़ाए जाने को भी निर्देशित किया गया। शराबबंदी कानून का प्रचार प्रसार हेतु कल्याण, शिक्षा,स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग से समन्वय बना कर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



