सारण पुलिस ने शराब लदी ट्रक के चालक समेत 5 तस्करों को दबोचा

छपरा । माँझी थाना पुलिस ने बुधवार को स्थानीय बलिया मोड़ से 12 सौ लीटर शराब लदी एक ट्रक के चालक व उप चालक समेत कुल पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक व उप चालक समस्तीपुर जिले के चकमैसी थाना क्षेत्र के रहने वाले संजीत सिंह के पुत्र मोनू कुमार सिंह तथा धनराज राय के पुत्र हेम राज राय बताये जाते हैं। थानाध्यक्ष मो जकरिया ने बताया कि तस्करों ने बड़ी ही बारीकी से डीसीएम ट्रक के भीतर बनाये गए गुप्त केबिन में शराब भरने के बाद ऊपर से कबाड़ का सामान लाद लिया था ताकि पुलिस को झांसा दिया जा सके।
हालाँकि माँझी बलिया मोड़ पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी पैनी नजर से गुप्त केबिन ढूंढ ही लिया तथा ट्रक को जब्त कर चालक व उप चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस नें बाइक सवार तीन अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनो तस्कर बाइक की टँकी में बने गुप्त तहखाने में बड़ी मात्रा में छुपाकर अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे थे।
गिरफ्तार बाइक सवार तस्करों में बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा निवासी मुनीलाल यादव का पुत्र जय प्रकाश यादव तथा सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव निवासी भोला सिंह का पुत्र बबलू कुमार एवम इसुआपुर गांव निवासी रवि शंकर प्रसाद का पुत्र अजय कुमार बताया जाता है। पुलिस जांच दल में थानाध्यक्ष के अलावा राम बिचार राम डी एन राम तथा शशि रंजन आदि पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



