सारण में दो समुदायों के बीच झड़प, घटनास्थल पर पहुंचे डीएम-एसपी, भारी पुलिसबल तैनात

छपरा। गड़खा थाना क्षेत्र में दो गुटों में जमकर मारपीट और पत्थर बाजी का मामला सामने आया है। वहीं घटना के बाद जानकी नगर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि बोरिंग पर नहाने के दौरान युवकों के बीच लड़ाई हो गई।
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दो समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर बाजी शुरू कर दी। इसमें 9 लोग घायल हो गए है। हालांकि सभी का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशिष और डीएम अमन समीर पहुंचकर मामले की जांच की है।
गड़खा थाना के जानकी नगर ग्राम में सोमवार की रात्रि में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद वहाँ विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने जानकी नगर जाकर स्वयं विधि व्यवस्था का जायजा लिया। वहाँ विधि व्यवस्था की वर्तमान स्थिति संतोषप्रद पाई गई।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया। उन्हें प्रतिनियुक्त किये गये दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की स्थल पर उपस्थिति का पर्यवेक्षण का सुनिश्चित करने को कहा गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी गड़खा एवं एवं थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से लगातार भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने को कहा गया। दोनों अधिकारियों को आज ही स्थानीय शांति समिति की बैठक करने का निदेश दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन







