
छपरा। सारण जिले के खेल प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खेलो इंडिया योजना के तहत जय प्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) छपरा परिसर में लगभग 6.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिंथेटिक ट्रैक स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेडियम अब खिलाड़ियों के अभ्यास और आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार है।
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्टेडियम
जिला खेल पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्टेडियम पूरी तरह उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप बनाया गया है। इसमें 400 मीटर लंबा आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया गया है, जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए आदर्श है।
खिलाड़ियों की सुविधा का रखा गया पूरा ध्यान
स्टेडियम में आधुनिक चेंजिंग रूम, वॉशरूम, और बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाई गई है। बारिश के मौसम में जल जमाव की समस्या न हो, इसके लिए उचित जल निकासी प्रणाली भी विकसित की गई है। परिसर के चारों ओर हरियाली और पौधारोपण से मैदान का सौंदर्यीकरण भी किया गया है।
Special Train: छपरा होकर फिर दौड़ेगी ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को दिसंबर तक राहत |
अभ्यास शुरू करने की तैयारी, उद्घाटन जल्द
खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधाएं देने को लेकर जिला खेल कार्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच लगातार समन्वय किया जा रहा है। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि स्टेडियम का उद्घाटन समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के खेल मंत्री या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद जिले के खिलाड़ी नियमित रूप से यहां अभ्यास कर सकेंगे।
स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
खास बात यह है कि अब छपरा और आसपास के क्षेत्रों के एथलीट, छात्र-छात्राएं और युवा खिलाड़ी उच्च स्तरीय ट्रैक पर अभ्यास कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का सपना साकार कर सकेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



