Bihar IPS Transfer: बिहार में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, कार्तिकेय शर्मा बने पटना के SSP
अवकाश कुमार का हुआ तबादला

पटना। बिहार गृह विभाग ने शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में पटना एसएसपी अवकाश कुमार को हटाकर विशेष सशस्त्र बल-1 (SAF-1) का समादेष्टा बनाया गया है।
उनकी जगह पर पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा को पटना का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, पटना सेंट्रल की एसपी स्वीटी सहरावत को पूर्णिया एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कुल 18 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापन की सूची जारी की गई है, जिससे कई जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव हुआ है।
FD Interest Rates: एफडी में निवेश से पहले जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न? यहाँ देखे Bank की नई FD ब्याज दरें
प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले की बड़ी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
सरकार ने पटना के मौजूदा एसएसपी अवकाश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 पटना का समादेष्टा बनाया है जबकि पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के. शर्मा को पटना का एसएसपी बना दिया है। कार्तिकेय के. शर्मा भारतीय पुलिस सेवा के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं पटना के अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी चंद्रशेखर प्रसाद को पटना का एसपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।
Ayushman Card: अब घर बैठें मोबाइल से बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड, पाएं 5 लाख के मुफ्त इलाज की सुविधा
वहीं समस्तीपुर के एसपी अशोक कुमार मिश्रा को विशेष शाखा का एसपी, सुपौल के एसपी शैशव यादव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण), पटना तैनात किया है। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर को एसपी, ईआरएसएस, पटना, विशेष शाखा के एसपी विनीत कुमार को जहानाबाद का एसपी तैनात किया गया है।


Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



