MIB ने बुलाई डिजिटल मीडिया SRB की बैठक, WJAI ने दिए अहम सुझाव

पटना ।सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा नेशनल ब्रॉडकास्टिंग पॉलिसी 2024 लाने के संबंध में नई दिल्ली के शास्त्री भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में नेशनल ब्रॉडकास्टिंग पॉलिसी के गठन के लिए मंत्रालय ने देश की डिजिटल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्म की स्वनियामक इकाईयों (एसआरबी) से सुझाव लिए। बैठक की अध्यक्षता सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू ने की। बैठक में सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू के साथ ही निदेशक श्री नीरज कुमार और उप निदेशक श्रीमती दीपाली शर्मा भी मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि ब्रॉडकास्टिंग एक उभरता हुआ क्षेत्र है।
जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने की अपार संभावनाएं हैं। इस नीति का उद्देश्य है कि प्रसारण के क्षेत्र में भारत वैश्विक लीडर बने और यह नीति आगे पांच वर्षों पर विशेष ध्यान देते हुए 10 वर्षों के लिए व्यापक रोडमैप तैयार करे। बैठक में डिजिटल मीडिया के लिए देश के सबसे पहले और बड़े संगठन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (WJAI) की स्वनियामक इकाई वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (WJSA) का प्रतिनिधत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव आहूजा ने किया।
बैठक में उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को सलाह दी कि सरकार एक ऐसा नियम बनाए जिसके तहत डिजिटल मीडिया सिर्फ वही लोग शुरू कर सकें या चला सकें जिनके पास इसकी पर्याप्त अर्हता हो या फिर उनका बैकग्राउंड पत्रकारिता के क्षेत्र से रहा हो ताकि पत्रकारिता की प्रतिष्ठा बरक़रार रहे। उनकी इस सलाह की सूचना प्रसारण मंत्रालय समेत अन्य प्रतिनिधियों भी सराहना की।
बैठक में सचिव ने डब्ल्यूजेएआई के अन्य सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना और इसे अमल में लाने का भरोसा दिलाया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा
छपराMay 23, 2026सारण MLC चुनाव में बदलेगा समीकरण! डॉ राहुल राज के पक्ष में एकजुट हो रहे शिक्षक
छपराMay 23, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! डीएम खुद उतरे मैदान में, मैराथन निरीक्षण किया
Railway UpdateMay 23, 2026Railway Line Project: सारण के गोल्डनगंज से गोंडा तक 378KM लंबा तीसरी और चौथी रेलवे ट्रैक का होगा निर्माण







