छपरा में करोड़ों की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

•सड़कों और ओवरब्रिज की सुरक्षा के लिए ओवरलोड बालू लदे ट्रकों पर लगें रोक
छपरा। मशरक के चैनपुर में एनएच 227 ए राम जानकी पथ पर बना रेल ओवरब्रिज जगह जगह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं मानसून की बारिश से रेल ओवरब्रिज का टूटने में तेजी आ गई है,वहीं टूटे हुए स्थान पर नीचे ढलाई में लगा लोहे का सरिया भी दिखने लगा है। जिससे बड़ी हादसे की आशंका बनी हुई है।
आपको बता दें कि छपरा मशरक एस एच 90 और पटना शीतलपुर एस एच 73 जो मशरक में एन एच 227 ए राम जानकी पथ में जुड़ती है और मशरक से मोहम्मदपुर होते हुए गोपालगंज को जोड़ती है।
बालू लदे ओवरलोड ट्रकों के आवागमन पर रोक लगानी होगी:
उसी सड़क पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर में मशरक महराजगंज रेलखंड पर करोड़ों की लागत से रेल ओवरब्रिज बना हुआ है। वहीं भाजपा नेता रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सड़कों पर ओवरलोड ट्रकों के लगातार चलने से ओवरब्रिज तो छोड़िए सड़क भी बनने के कुछ ही दिन बाद टूटने लग रहें। सड़कों और ओवरब्रिज की सुरक्षा के लिए सबसे पहले बालू लदे ओवरलोड ट्रकों के आवागमन पर रोक लगानी होगी।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इन सड़कों पर ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के चलने से प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें लोगों की जान भी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



