छपरा में मानिसक रोगियों को दी जाएगी निःशुल्क परामर्श, नशामुक्ति पर किया जायेगा जागरूक: डॉ हिमांशु

छपरा। शहर के म्युनिस्पिल चौक श्री नंदन पथ स्थिति यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रांगण में आगामी 23 जुलाई रविवार को सुबह 11 बजे से निःशुल्क सेमिनार एवं नशा मुक्ति के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन होगा। यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल के वरिय चिकित्सक डॉ हिमांशु (हृदय रोग विशेषज्ञ ) ने बताया कि हमारे संस्थान यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में सेमिनार सह विशेष कॉउंसलिंग शिविर एवं नशा मुक्ति के लिए जांच एवं ईलाज के साथ जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन 23 जून को होगा।
जिसमें पटना के प्रसिद्ध मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ एके कुमार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विशेष कर वैसे छात्र छात्रों के लिए यह सेमिनार काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया है जो ईट की तैयारी, जेई की तैयारी, सीयूईटी की तैयारी कर रहे हो जो थोड़े सा भी डिप्रेशन, तनाव, नीद, घबराहट की समस्या हो वैसे लोंग सेमिनार काउंसलिंग में शामिल होकर अपना निःशुल्क ईलाज भी चिकित्साकीय परामर्श ले सकते है। उन्होंने बताया कि धड़कन क्लिनिक ओपीडी में नशा मुक्ति के लिए ईलाज एवं जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसमें जो व्यक्ति नशा करते है और छोड़ नहीं पर रहे है वैसे लोगों के लिए निःशुल्क ईलाज भी किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



