BIG BREAKING: छपरा जंक्शन पर मालगाड़ी का 2 बोगी पटरी से उतरा, मचा हड़कंप

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर मालगाड़ी का दो बोगी पटरी से उतर गया। मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह घटना शनिवार की रात्रि करीब 10:30 बजे हुई। जब एक मालगाड़ी कचहरी स्टेशन से खुलकर छपरा जंक्शन यार्ड में जा रही थी तभी जगदम कॉलेज ढाला के पश्चिम बुढ़िया माई मंदिर के समीप मालगाड़ी का दो बागी पटरी से उतर गया। जैसे ही इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि एक माल ट्रेन उजाला बालू लोड कर कचहरी स्टेशन से छपरा जंक्शन यार्ड में आ रही थी तभी यह घटना हुई है।
माल ट्रेन में कुल 30 बोगी था जिसमें 20 बोगी में उजाला बालू लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि आरा छपरा में बाढ को देखते हुए रेलवे के द्वारा रिजर्व में बालू रखा जा रहा था। बालू लेकर माल ट्रेन छपरा कचहरी से छपरा जंक्शन यार्ड में आ रही थी। छपरा जंक्शन के रेल अधिकारियों के द्वारा तुरंत इसकी सूचना वाराणसी मंडल को दी गई।
इसके बाद रेल कर्मी बचाव कार्य में जुट गए और रात भर चली इस बचाव कार्य के बाद सुबह 6:30 बजे तक बेपटरी हुई बोगियो को फिर से पटरी पर ला दिया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। लेकिन किसी तरह की कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



