मशरक- छपरा कचहरी रेलखंड के श्याम कौड़ियां स्टेशन पर गोरखपुर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

छपरा। मशरक छपरा कचहरी रेलखंड पर श्याम कौड़ियां स्टेशन पर गोरखपुर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव से इसुआपुर समेत दर्जनों गांवों के यात्रियों को सीधा लाभ,अब पटना जाने के लिए किसी बड़े स्टेशन आने की जरूरत नहीं पड़ेंगी उक्त बातें महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने श्याम कौड़ियां रेलवे स्टेशन पर बताई।
रेल प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं 15079/80 पाटलिपुत्र -गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर ठहराव दिनांक 10 जून 2023 से अगली सूचना तक छपरा कचहरी मशरक छपरा कचहरी रेलखंड के श्याम कौड़ियां स्टेशन पर दिया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को श्याम कौड़ियां स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा गाड़ी संख्या 15080 गोरखपुर– पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को श्याम कौड़ियां स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने सम्बोधन में गोरखपुर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को सारण जिले के श्याम कौड़ियां स्टेशन पर ठहराव देने के लिए रेल मंत्री एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया । आज से इसके ठहराव से इलाके के लोगों को फायदा होगा। इलाके के लोगों को इलाज,शिक्षा एवं व्यापार के लिए पटना और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा
छपराMay 23, 2026सारण MLC चुनाव में बदलेगा समीकरण! डॉ राहुल राज के पक्ष में एकजुट हो रहे शिक्षक
छपराMay 23, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! डीएम खुद उतरे मैदान में, मैराथन निरीक्षण किया







