Mela Special Train: सोनपुर मेला को लेकर छपरा जंक्शन से चलेगी स्पेशल ट्रेन
कार्तिक पूर्णिमा मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

छपरा। कार्तिक पूर्णिमा मेला में श्रद्धालुओं और यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सोनपुर-छपरा रेलखंड पर अतिरिक्त यात्री दबाव को संभालने के उद्देश्य से 05203/05204 सोनपुर–छपरा–सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला विशेष गाड़ी का संचालन दो फेरे में किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन 05 एवं 06 नवंबर 2025 को सोनपुर और छपरा दोनों दिशाओं से चलाई जाएगी।
रेल प्रशासन ने बताया कि यह गाड़ी 08 कोचों के मेमू रेक से चलेगी ताकि स्थानीय यात्रियों को सुगमता से यात्रा करने का अवसर मिल सके। मेला अवधि के दौरान सोनपुर और छपरा के बीच यातायात का दबाव हर वर्ष बढ़ता है, इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।
सोनपुर से छपरा के लिए विशेष ट्रेन का समय
05203 सोनपुर–छपरा कार्तिक पूर्णिमा मेला विशेष गाड़ी 05 एवं 06 नवंबर को सोनपुर से रात 00.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परमानंदपुर 00.27 बजे, नयागांव 00.35 बजे, सीतलपुर 00.44 बजे, दिघवारा 01.10 बजे, अम्बिका भवानी हाल्ट 01.16 बजे, अवतारनगर 01.22 बजे, पंचपटिया देवरिया हाल्ट 01.28 बजे, बड़ा गोपाल 01.35 बजे, डुमरी जुआरा 01.41 बजे, गोल्डेनगंज 02.00 बजे, छपरा ग्रामीण 02.12 बजे, छपरा कचहरी 02.22 बजे होते हुए छपरा स्टेशन 02.30 बजे पहुंचेगी।
छपरा से सोनपुर के लिए वापसी यात्रा
05204 छपरा–सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला विशेष गाड़ी 05 एवं 06 नवंबर को छपरा से 03.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन छपरा कचहरी 03.55 बजे, छपरा ग्रामीण 04.22 बजे, गोल्डेनगंज 05.00 बजे, डुमरी जुआरा 05.06 बजे, बड़ा गोपाल 05.37 बजे, पंचपटिया देवरिया हाल्ट 05.42 बजे, अवतारनगर 05.47 बजे, अम्बिका भवानी हाल्ट 05.52 बजे, दिघवारा 06.00 बजे, सीतलपुर 06.07 बजे, नयागांव 06.19 बजे, परमानंदपुर 06.28 बजे होते हुए सोनपुर स्टेशन 06.38 बजे पहुंचेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं स्वच्छता के दिशा-निर्देशों का पालन करें और भीड़ के समय धैर्य बनाए रखें।
हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं सोनपुर मेला
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला कार्तिक पूर्णिमा स्नान और पशु मेले के लिए जाना जाता है। मेला अवधि में सोनपुर और छपरा के बीच लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यात्रा करते हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा यह विशेष ट्रेन व्यवस्था इस भीड़ को नियंत्रित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026छपराछपरा के युवा कवि प्रभात ने कविता के जरिए कराया गौरवशाली भारत का परिचय
- August 13, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में फरार अपराधियों की शामत, हत्या के दो और लूट के एक आरोपित गिरफ्तार
- August 13, 2026क्राइमसारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप, पुलिस ने 3 लड़कियों को मुक्त कराया
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार



