Kumbh Mela Special Train: छपरा से संगम की राह आसान, झूसी तक दौड़ेगी मेला स्पेशल ट्रेन
छपरा–एकमा–सीवान होकर झूसी पहुंचेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। कुंभ और माघ मेला के दौरान प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा उपलब्ध कराई है। मेला दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को अब यात्रा में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि छपरा जंक्शन से झूसी तक विशेष अनारक्षित माघ मेला स्पेशल (Chhapra-Jhusi Kumbh Mela Special Train) ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन निर्धारित तिथियों में कई फेरे लगाएगी, जिससे छपरा, एकमा और सीवान समेत आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।
छपरा–वाराणसी इंटरसिटी का बदलेगा लुक, आधुनिक एलएचबी कोच में दौड़ेगी ट्रेन
प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा 05115/05116 छपरा–झूसी–छपरा माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन छपरा से 01, 02, 03, 04, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 30, 31 जनवरी एवं 01, 02, 13, 14, 15, 16 फरवरी 2026 को चलाई जाएगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन झूसी से 03, 04, 05, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27 जनवरी तथा 01, 02, 03, 15, 16, 17 फरवरी 2026 को संचालित होगी।
छपरा–एकमा–सीवान मार्ग से चलेगी ट्रेन
05115 छपरा–झूसी माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा से शाम 5.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, भाटपार रानी, भटनी, सलेमपुर, बेलथरा रोड, इंदारा, मऊ, दुल्लहपुर, औंड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड और हंडिया खास होते हुए अगले दिन सुबह 1.30 बजे झूसी पहुंचेगी।
सारण में ट्रकों पर बैन! दूसरे राज्यों के वाहनों की स्टेट हाइवे से एंट्री बंद
वापसी में भी तय स्टेशनों पर ठहराव
वापसी में 05116 झूसी–छपरा माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी झूसी से सुबह 10.00 बजे खुलेगी और हंडिया खास, ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह, बनारस, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, औंड़िहार, दुल्लहपुर, मऊ, इंदारा, बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, बनकटा, मैरवा, जीरादेई, सीवान, दुरौंधा, चैनवा, एकमा और दाउदपुर होते हुए शाम 6.30 बजे छपरा पहुंचेगी।
छपरा में अंगीठी बनी काल: मासूमों के बाद अब मां की भी मौत, एक हीं परिवार में पांच मौत से मातम
16 कोच के साथ चलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस विशेष गाड़ी में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इसमें एसएलआर के 2 कोच और सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 14 कोच शामिल होंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु आराम से यात्रा कर सकें।
रेलवे के इस फैसले से छपरा और आसपास के इलाकों से माघ मेला एवं कुंभ दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026क्राइमसारण में युवक को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका



