बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी तेज, 2800 ने लगाई अपील, 1004 को मिली मंजूरी
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल से हड़ताल छोड़ लौटे हजारों कर्मचारी

पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल का असर अब साफ दिखने लगा है। हड़ताल पर गए विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की सेवा में वापसी की प्रक्रिया तेजी पकड़ चुकी है। बड़ी संख्या में बर्खास्त कर्मी अपील अभ्यावेदन कर पुनर्बहाली की राह पर हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार, पटना मुख्यालय द्वारा निर्धारित ई-मेल आईडी appealdlrs@gmail.com पर अब तक लगभग 2800 बर्खास्त संविदाकर्मी पुनर्बहाली के लिए आवेदन भेज चुके हैं। इनमें से 1004 अपीलों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि शेष पर कार्रवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है।
गौरतलब है कि विभाग के पटना कार्यालय में भी प्रतिदिन बर्खास्त कर्मियों की भीड़ अपील दाखिल करने के लिए उमड़ रही है। इससे पहले 3321 संविदाकर्मी हड़ताल छोड़कर अपनी ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं। शुरुआत में महज 54 कर्मियों की वापसी हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर 402 तक पहुँची, और अब यह संख्या हजारों में पहुँच चुकी है।
अधिकारियों का कहना है कि विभाग की इस पहल से बर्खास्त कर्मियों को दोबारा सेवा में आने का अवसर मिला है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अधिकांश शेष कर्मी भी अपील प्रक्रिया पूरी कर पुनः सेवा में लौट आएंगे।
विभाग का स्पष्ट संदेश है कि सेवा बहाली का रास्ता संवाद और प्रक्रिया के पालन से होकर गुजरता है। इस पहल ने न केवल हजारों परिवारों की चिंता कम की है बल्कि विशेष सर्वेक्षण कार्य को भी गति देने में मददगार साबित होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



