छपरा में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल का गेट तोड़ा, स्थिति तनावपूर्ण, मौके पर पहुंचे DIG-SP और डीएम

छपरा। सारण जिले के मशरक के सोनौली गांव में धार्मिक स्थल की गेट तोड़ने पर तनाव की स्थिति बन गई है। सूचना मिलने पर मढ़ौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह,डीएसपी अमरनाथ, सीओ सुमंत कुमार, बीडीओ पंकज कुमार और मशरक थानाध्यक्ष अजय कुमार, पानापुर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम, तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे।
वहीं गांव में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर मामले में समाधान कराया। प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त गेट का मरम्मत कराया गया। वहीं सारण डीआईजी नीलेश कुमार, डीएम अमन समीर, एसपी कुमार आशीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले में जांच पड़ताल की और उपस्थित लोगों को उपद्रवियों पर कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
डीआईजी नीलेश कुमार ने कहा कि गांवों की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर विशेष नजर हैं जिन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अवांछनीय तत्वों की सूचना उन्हें दें पुलिस कड़ी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने सारण एसपी को निर्देशित किया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए घटना में संलिप्त अवांछनीय तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। वहीं मढ़ौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह ने ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







