Black Rice Cultivate: 500 रुपये किलो बिकने वाले काले चावल की खेती से होगी बंपर कमाई
काले धान की खेती

Black Rice Cultivate – आज इस आर्टिकल में हम आपको काले धान की खेती और इससे होने वाले मुनाफे के बारे में बताएंगे। कृषि के क्षेत्र में बहुत से लोग इसे काला सोना भी कहते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर इस चावल में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो और किसी भी चावल में नहीं मिलते। भारतीय किसानों को अगर कृषि से मुनाफा कमाना है तो काले चावल की खेती करनी होगी। आइये जानते है कैसे होती है काले धान की खेती?
काले धान की खेती
काले चावल की खेती भी बिल्कुल वैसी ही होती है जैसे की नॉर्मल धान की होती है। मई के महीने में इसकी नर्सरी लगाई जाती है और जून में इसकी रोपाई शुरू हो जाती है। वहीं करीब 5 से 6 महीने में इसकी फसल तैयार हो जाती है।
काले चावल की डिमांड
इस चावल की डिमांड खासतौर से इंडोनेशिया और अन्य एशियाई देशों में है। हालांकि, भारत में भी धीरे-धीरे लोग इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। बता दे, बाजार में काले चावल की डिमांड इसलिए ज्यादा रहती है क्योंकि इसमें विटामिन बी, विटामीन ई, कैल्शियम, आयरन, मैग्नेशियम, जिंक और कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
काले चावल की कीमत (Black Rice Cultivate)
बाजार में कीमत की बात करें तो काले धान से निकलने वाले काले चावल 400 से 500 रुपये किलो बड़े आराम से बिक जाती है। वहीं अगर आप सामान्य चावल मंडी में बेचने जाएंगे तो आपको मुश्किल से 30 से 40 रुपये किलो का भाव मिलेगा।
भारत में काले चावल की खेती
भारत में इस वक्त मुख्य रूप से इसकी खेती मणिपुर और असम में ही होती है। हालांकि, मणिपुर, असम, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और अन्य कई राज्यों में भी इसकी खेती हो रही है। वही, छत्तीसगढ़ में तो बकायदा किसान इसके लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं और बाजार की मांग के हिसाब से खेती कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



