छपरा से होकर सहरसा से दिल्ली तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, होली में घर आये यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर सहरसा से दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जायेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04088/04087 दिल्ली-सहरसा-दिल्ली होली विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 28 मार्च, 2024 को तथा सहरसा से 30 मार्च 2024 को एक फेरे के लिए किया जायेगा ।
04088 दिल्ली-सहरसा होली विशेष गाड़ी 28 मार्च, 2024 को दिल्ली से 23.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मुरादाबाद से 02.55 बजे, बरेली से 04.37 बजे, सीतापुर से 09.00 बजे, गोण्डा से 12.02 बजे, बस्ती से 13.24 बजे, गोरखपुर से 15.05 बजे, सीवान से 17.07 बजे, छपरा से 18.45 बजे, हाजीपुर से 20.10 बजे, मुजफ्फरपुर से 21.15 बजे, समस्तीपुर से 22.20 बजे, बरौनी जं0 से 23.50 बजे, तीसरे दिन बेगूसराय से 00.12 बजे, खगड़िया से 01.12 बजे, मानसी से 01.34 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 02.07 बजे छूटकर सहरसा 03.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 04087 सहरसा-दिल्ली होली विशेष गाड़ी 30 मार्च, 2024 को सहरसा से 07.30 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियार से 08.17 बजे, मानसी से 08.59 बजे, खगड़िया से 09.21 बजे, बेगूसराय से 10.27 बजे, बरौनी जं0 से 11.00 बजे, समस्तीपुर से 12.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.30 बजे, हाजीपुर से 14.35 बजे, छपरा से 17.10 बजे, सीवान से 18.42 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, बस्ती से 22.27 बजे, गोण्डा से 23.57 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 03.10 बजे, बरेली से 07.17 बजे तथा मुरादाबाद से 09.15 बजे छूटकर दिल्ली 13.15 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 17 तथा एस.एल.आर. के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



