छपरा में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पुलिस की स्कॉर्ट गाड़ी, मची अफरा-तफरी
छपरा। भेल्दी – छपरा रेवा एनएच 722 पर भेल्दी थाने के सराय बक्स पेट्रोल पंप के समीप पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक के काफिले में शामिल पुलिस की एक स्कॉर्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर एनएच किनारे करीब 20 फीट गड्ढे में जा पलटी। जिसमें एक एसआई जुल्फे खार खान समेत चालक शिवनाथ,होम गार्ड कामदेव सिंह व वीर मोहन सिंह घायल हो गए।
इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने भेल्दी पुलिस के सहयोग से घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए गड़खा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज किया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक विनय कुमार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सारण जिले के बनियापुर में जा रहे थे। छपरा की सीमा में प्रवेश करते ही सोनपुर से बोलेरो पर सवार स्कॉर्ट में शामिल एसआई मोहम्मद जुल्फे खार खान, चालक शिवनाथ,कामदेव सिंह,वीर मोहन सिंह आ रहे थे।
स्कॉर्ट गाड़ी को बनियापुर तक जाना था मगर सराय बक्स बंद पेट्रोल पंप के समीप ही एनएच पर अचानक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद गाड़ी करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में जा पलटी। गनीमत रही की कई बार गाड़ी पलटने के बाद भी कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका।घटना में पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं मगर एहतियात के तौर पर सभी का इलाज गड़खा सीएचसी में करने के बाद आगे बेहतर चिकित्सकीय जांच के लिए कहां गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



