छपरा। गरखा विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक, पूर्व मंत्री और इंडिया महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सुरेंद्र राम ने पंचायत कोटवापट्टी रामपुर के कुतुबपुर, सबलपुर, सूरतपुर, चकिया, दयालचक समेत कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और लालटेन छाप पर वोट देने का भरोसा जताया।
“जनता का समर्थन बता रहा है – हम फिर जीतेंगे”
जनसंपर्क के दौरान सुरेंद्र राम ने कहा कि उन्हें गांव-गांव से अपार समर्थन मिल रहा है। लोग तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं और बिहार में नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “छात्र-युवाओं के हक, गरीबों की आवाज, रोजगार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बिहार में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनाना जरूरी है। तेजस्वी यादव ही आज बिहार की नई उम्मीद हैं.”
तेजस्वी यादव के वादों को जनता तक पहुंचाया
ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि महागठबंधन की सरकार बनते ही हर घर से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।सभी महिलाओं के खाते में हर माह ₹2500 भेजा जाएगा। गैस सिलेंडर केवल ₹500 में उपलब्ध होगा। 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। प्राथमिक से उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।
पलायन, बेरोजगारी और महंगाई खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लालटेन चिन्ह पर वोट दें ताकि गरखा से जीतकर वे तेजस्वी यादव के हाथ मजबूत कर सकें और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग कर सकें।
ग्रामीणों ने जताया भरोसा
दौरे के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़े उत्साह के साथ सुरेंद्र राम का स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि वह हमेशा जनता के बीच रहे हैं और विकास के लिए लगातार काम किया है।
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस नेता राहुल कुमार यादव, सरपंच भोला राय, अंबेडकर छात्रावास छात्र प्रमुख दिलीप प्रभाकर, लोहड़ी पंचायत मुखिया छोटू यादव, उप मुखिया आलोक राय, लॉर्ड बुद्धा डायरेक्टर विकास कुमार, कामेश्वर यादव, बब्लू कुमार, कन्हैया राय, राजा राम, भूषण राय, सरोज कुमार, पंकज राय, वीरेंद्र राय, इमरान अंसारी, अजीत राय, संतोष राम, विपिन कुमार यादव, प्रहलाद राम, मो. शहाबुद्दीन, नरेश राम, अनंत कुमार, बबलू कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



