सोनपुर मेला को लेकर सारण SP ने किया थानों का निरीक्षण, घाटों पर होगी बैरिकेडिंग, NDRF और पुलिस बल की तैनाती

छपरा। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला को लेकर सारण के पुलिस अधीक्षक के द्वारा पहलेजा थाना एवं हरिहरनाथ थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं चौकीदारो को citizen & centric policing के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
महिला परिवादी से शालिनता पूर्वक व्यवहार करें
उक्त थाना के निरीक्षण के दौरान थाना भवनों के साथ ही थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजीयों की जाँच कर अभिलेखों व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार करने, लंबित कांडो का समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने एवं थाना में साफ-सफाई रखने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारी को महिला परिवादी से शालिनता पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों दिया पुरस्कार
निरीक्षण के क्रम में पहलेजा थाना में प्रतिनियुक्त पु०अ०नि० संतोश कुमार, अपर थानाध्यक्ष, पहलेजा थाना एवं पु०अ०नि० उमाशंकर रायको लुट कांड में सफल उद्भेदनकरने हेतु पुरस्कृत किया गया तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन तथा आसूचना संकलन करने में बेहतर सहयोग करने हेतु चौकीदार 1/8 रमुना राय, 1/11 गजेन्द्र राय, 1/5 ब्रह्मदेव पासवान एवं 1/4 भीखम राय, प्रत्येक को 500-500 रू0 नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है। थाना के एक-एक कर्मी पर नजर रखना, आम जनता से अच्छा व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकताएं होंगी।
घाटो को बैरीकेडिंग व NDRF टीम की तैनाती
थाना निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा कार्तिक पूर्णिमा स्नान से प्रारंभ हो कर अगले एक माह तक चलने वाली आगामी हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2024 के दृष्टिगत मेला क्षेत्रों, पहलेजा घाट, हरिहरनाथ थाना क्षेत्र एवं स्नान घाटो का निरीक्षण किया गया। मेला के दौरान श्रद्धालुओं के सुविधा व सुरक्षा हेतु, मेला के दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, घाटो को बैरीकेडिंग व NDRF टीम की तैनाती, प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का जायजा लिया गया एवं इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



