छपरा और बलिया वालों के लिए खुशखबरी: गोंदिया से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
छपरा। रेलवे प्रशासन ने होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन गोंदिया से 12 मार्च, 2025 को और छपरा से 13 मार्च, 2025 को एक ही फेरों के लिए चलेगी।
08863 गोंदिया-छपरा होली विशेष गाड़ी
गोंदिया से 12 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापरा, शहडोल, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया सहित प्रमुख स्टेशनों से होते हुए 19:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
08864 छपरा-गोंदिया होली विशेष गाड़ी (वापसी यात्रा)
वापसी यात्रा में यह ट्रेन 13 मार्च, 2025 को छपरा से रात 10:15 बजे प्रस्थान करेगी और बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज, सतना, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेण्ड्रा रोड, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित प्रमुख स्टेशनों से होते हुए गोंदिया 23:45 बजे पहुंचेगी।
कोचों की संख्या और प्रकार
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें एल.एस.एल.आर.डी., जनरेटर सह लगेज यान, साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।
रेलवे द्वारा यह विशेष गाड़ी होली पर्व के दौरान यात्रियों को यात्रा की अधिक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से चलायी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक यात्री सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 11, 2026करियर – शिक्षामहिला शिक्षकों से बदसलूकी की तो खैर नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई; हर दफ्तर में बनेगी शिकायत समिति
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर छपरा जंक्शन में नहीं लगेगा यात्रियों का रेला! प्लेटफॉर्म-8 पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सेकेंड एंट्री का प्रतीक्षालय जल्द खुलेगा
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की सौगात, छपरा-टाटानगर के बीच चलेगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा



