छपरा। सारण जिले केहरिहरनाथ थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास शातिर ठगों ने फिल्मी स्टाइल में बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति से 14 लाख रुपये की नकदी उड़ा ली। भीड़ का फायदा उठाकर ध्यान भटकाने की इस सोची–समझी योजना में दो अज्ञात युवक शामिल थे, जो कुछ ही सेकेंड में रकम लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना के संबंध में पीड़ित सुबोध कुमार, निवासी चिड़िया बाजार, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वे करीब 3:40 से 3:50 बजे के बीच बैंक से 14 लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांधी चौक के पास पहुंचे, दो अज्ञात युवक पहले से ही मौके की तलाश में घात लगाए बैठे थे। उसी दौरान उनके पीछे से एक युवक ने आवाज देकर कहा कि “आपका पैसा गिर गया है।
सुबोध ने बाइक साइड में लगाई और पीछे मुड़कर जमीन पर पड़े नोटों को उठाने लगे। तभी दूसरा युवक आया और नोट अपने होने का दावा करते हुए उन्हें बातचीत में उलझा लिया। इसी बीच पहला युवक झोले तक पहुंच गया और मोटरसाइकिल के हैंडल पर टंगे बैग से पूरी नकद राशि निकालकर फरार हो गया। कुछ क्षण बाद दूसरा युवक भी मौके से रफ़्तार से निकल गया।
पीड़ित के आवेदन पर हरिहरनाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ मानवीय खुफिया नेटवर्क का भी सहारा लिया जा रहा है।
पुलिस टीम ने बताया कि अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने और नकदी की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस वारदात में शामिल दोनों ठगों को गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 11, 2026करियर – शिक्षामहिला शिक्षकों से बदसलूकी की तो खैर नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई; हर दफ्तर में बनेगी शिकायत समिति
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर छपरा जंक्शन में नहीं लगेगा यात्रियों का रेला! प्लेटफॉर्म-8 पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सेकेंड एंट्री का प्रतीक्षालय जल्द खुलेगा
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की सौगात, छपरा-टाटानगर के बीच चलेगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा



