सारण में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 10 अवैध आरा मिलों को किया गया सील

छपरा : जिले में वन विभाग के द्वारा अवैध आरा मीलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रामसुंदर के द्वारा बताया गया कि सिसुवां गांव मढ़ौरा प्रखंड में चल रहे अवैध आरा मिलों की सूचना पर पाया गया कि लगभग 10 अवैध आरा मिल बगैर वन विभाग के अनुमति के चल रही था। आरा मिल के ब्लेड और चक्के को वन विभाग कै द्वारा जब्त कर सील कर दिया गया है।
यह भी पाया गया कि कुछ वैध आरा मिलों के पास नवीनीकरण के कोई उचित कागजात भी नहीं है। टीम द्वारा उन सभी आरा मिलों को सील कर दिया गया। ये सभी अवैध आरा मिल गलत तरीकों से लकड़ी के अवैध परिवहन और भंडारण में भी शामिल थे।
वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण के द्वारा बताया गया कि स्थानीय लोगों ने अवैध आरा मिलों से होने वाली असुविधा के बारे में शिकायत की थी। निरीक्षण में यह पाया गया कि क्षेत्र में कई नए आरा मिल स्थापित किए गए थे। सभी अवैध आरा मिलों पर सारण जिला वन बल और पुलिस बल की मदद से सफलतापूर्वक कारवाई की गई।
इसी प्रकार का अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले भर में जारी रहेगा।ऑपरेशन में डीएफओ सारण रामसुंदर, रेंज अधिकारी समीर कुमारी, बांके पासवान, वनपाल भीम कुमार, भरत सिंह और वनरक्षी राकेश कुमार, चंद्रमणि शामिल थे ।
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती



