सारण में मर चुके वोटरों का नाम शीघ्र डिलीट करने का दिया गया निर्देश

छपरा। मृतक का निर्वाचक सूची में नाम होना अक्षम्य त्रुटि है. इसके लिए सजा भी हो सकती है. वोटर लिस्ट में लंबी अवधि से बाहर बसे लोगों के नाम होना, दोहरी प्रविष्टि, विभिन्न मतदाताओं के एक ही फोटो आदि रोग की तरह हैं. जब तक इसे ठीक नहीं किया जाएगा वोट परसेंटेज नही बढ़ेगा. हमें निर्धारित समय के अंदर हर हाल में लिस्ट प्यूरिफिकेशन करना होगा. यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है. उक्त बातें उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने जलालपुर प्रखंड मुख्यालय में पीएससी, डीएससी कार्य की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं. बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ मौजूद थे.
श्री एकबाल ने एक कुशल काउंसलर की भूमिका निभाते हुए अपनी वाक्यपटुता से बीएलओ का उत्साहवर्धन किया और बड़े ही सकारात्मक ढंग से निर्वाचक सूची को दुरुस्त करने के गुर सिखाए. उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक बीएलओ एक घंटा अपनी निर्वाचक सूची की गहनता से अध्ययन कर ले तो उन्हें कार्य करने में सहूलियत होगी. उन्होंने आगे कहा कि डेड इलेक्टर्स का नाम किसी भी परिस्थिति में नहीं रहना चाहिए.
श्री एकबाल ने बीएलओ को निर्वाचन प्रदत्त शक्ति से अवगत कराया और उन्हें उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. बीएलओ ने भी टारगेट को पूरा करने का संकल्प लिया और पूरे उत्साह के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई. ज्ञात हो कि जिला में बीएलओ की कुल संख्या 3029 है. जबकि जलालपुर में 130 बीएलओ कार्यरत हैं. इस अवसर पर बीडीओ सहित प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



