
छपरा। सारण पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का उदाहरण पेश किया है। महज दो घंटे के अंदर रिविलगंज थाना क्षेत्र में हुए ठेला चालक हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।
घटना मंगलवार की रात लगभग 11 बजे रिविलगंज थाना क्षेत्र के समशुद्दीनपुर गांव की है, जहां एक युवक ने महज 20 रुपये के विवाद में ठेला चालक को गोली मार दी। घायल ठेला चालक को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल, छपरा लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1), अंचल पुलिस निरीक्षक (सदर), थानाध्यक्ष रिविलगंज, और एफएसएल टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस की सटीक छापेमारी और खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपी की हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी राजमोहन नट उर्फ राजा नट (पिता–राममोहन नट, साकिन–समशुद्दीनपुर, थाना–रिविलगंज) को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या, लूट, मारपीट, एवं आर्म्स एक्ट के तहत कुल पाँच प्राथमिकी शामिल हैं। इन मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की नेतृत्व क्षमता की सराहना
तेज कार्रवाई और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के कारण स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने इस पूरे अभियान में शामिल टीम को प्रशंसा दी है और कहा कि “सारण पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्पित है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
बरामद सामानों की सूची
- 01 देसी कट्टा
- 01 खोखा कारतूस
कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मी:
- अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल
- थानाध्यक्ष रिविलगंज थाना, थानाध्यक्ष कोपा थाना
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1
- जिला अपराध इकाई, सारण
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



