
छपरा। सारण जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान गौरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो चोरी के मोबाइल फोन, एक चाकू और लोहे का कटर बरामद करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल चोरी के हैं और वे अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने के इरादे से मशरक की ओर जा रहे थे। वहीं, उनके दो अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
SHO Suspended: सारण SSP का बड़ा एक्शन, मंदिर चोरी कांड में लापरवाही पड़ी भारी, थानाध्यक्ष निलंबित
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिलेभर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 जुलाई 2026 को गौरा थाना पुलिस मझवलिया के समीप वाहनों की जांच कर रही थी।
पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागे चार युवक
वाहन जांच के दौरान नगरा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही चारों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्काल पीछा कर दो युवकों को दबोच लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए।
Gangrape In Saran: सारण में खेत में काम करने गयी युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
तलाशी में मिला चोरी का सामान
गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक चाकू तथा लोहे का कटर बरामद किया। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल चोरी के हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने फरार साथियों के साथ मशरक क्षेत्र में चोरी की एक और वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहे थे।
मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
इस संबंध में गौरा थाना में कांड संख्या-243/26 दिनांक 12 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 313 एवं 317(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
- शाही करोड़ी, पिता– महेश्वर करोड़ी, निवासी– पकड़ी दयालपुर, थाना– पकड़ी दयालपुर, जिला– मोतिहारी।
- बीरा करोड़ी, पिता– लटवा करोड़ी, निवासी– पकड़ी दयालपुर, थाना– पकड़ी दयालपुर, जिला– मोतिहारी।
बरामद सामान
- एक चोरी की मोटरसाइकिल
- दो चोरी के मोबाइल फोन
- एक चाकू
- एक लोहे का कटर
कार्रवाई में शामिल टीम
इस कार्रवाई का नेतृत्व गौरा थाना के थानाध्यक्ष ने किया। अभियान में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन



