चमत्कार! डॉक्टरों ने कहा बच्ची की मौत हो गई, 10 मिनट बाद हो गई जिंदा, हर कोई हुआ हैरान

बिहार डेस्क। ‘जांको राखे साईयां मार सके ना कोई, यह कहावत आज यह बात सच साबित हो गई। बिहार में एक ऐसा ही चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसे सुन कर हर कोई हैरान है। मामला पूर्वी चंपारण के चकिया से सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में जन्म के बाद बच्ची को डॉक्टर ने मृत बता दिया। उसके बाद ऐसा चमत्कार हुआ की 10 मिनट बाद ही बच्ची की धड़कन शुरू हो गई।
डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो पता चला की बच्ची का पल्स रेट ही गायब है। साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेट भी नहीं हो रहा है। तभी डॉक्टर ने बच्ची को एनआईसीयू में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया, एसकेएमसीएच के 3 डॉक्टरों की टीम ने एक घंटे तक बच्ची का इलाज किया। फिर कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची का पल्स रेट वापस लौट, अस्पताल के एनआईसीयू में कोई वेंटिलेटर खाली नहीं था सभी पर बच्चे थे।
तब डॉक्टरों ने खुद बच्ची को मैनुअल वेंट देना शुरू कर दिया, एनआईसीयू में वेंट खाली नहीं रहने पर एक घंटे बाद बच्ची को पीकू के ट्राइएज में ट्रांसफर कर दिया, डॉक्टर के अनुसार बताया गया कि बच्ची की धड़कन ही नहीं थी, पल्स रेट गायब था ब्लड भी सर्कुलेट नहीं हो रहा था जिसको लेकर सीपीआर दिया गया। वेंट खाली नहीं रहने के बाद मैनुअल वेंट सपोर्ट दिया गया। इसके बाद बच्ची के शरीर में जान आई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 9, 2026बिहार में जमीन मापी कराना हुआ महंगा, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शुल्क लगभग दोगुना
क्राइमJune 9, 2026सारण में अपराधियों की अर्जित अवैध संपत्ति होगी जब्त, SSP ने दिया आदेश
करियर – शिक्षाJune 9, 2026Bihar Home Guard Clerk Exam 2026: सारण में 26 केंद्रों पर होगी अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा, कदाचार रोकने को प्रशासन पूरी तरह तैयार
छपराJune 9, 2026Road Accident: टायर फटते ही मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 13 घायल; 10 की हालत गंभीर







