छपरा जंक्शन पर महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़, बिना टिकट प्रवेश पर लगा रोक

छपरा। छपरा जंक्शन पर महाकुंभ मेले के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई है। सुरक्षा कारणों से रेलवे ने स्टेशन में प्रवेश पर रोक लगा दी है। केवल रिजर्वेशन और पहले से टिकट खरीदे यात्रियों को ही अंदर जाने की अनुमति है।
स्टेशन के मुख्य गेट समेत सभी प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग की गई है। टिकट परीक्षक राजीव कुमार के अनुसार, महाकुंभ के अंतिम चरण में बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इसलिए रेल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है।
सीवान और गोपालगंज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छपरा पहुंच रहे है। वे यहां से बनारस होते हुए प्रयागराज जाना चाहते है। रेलवे ने पहले से ही कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
छपरा से प्रयागराज के लिए कई महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थी। लेकिन अब इन स्पेशल ट्रेनों समेत कई नियमित गाड़ियों को भी रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



