लॉन्च हुई दुनिया की सबसे पावरफुल बैटरी, 50 साल तक नहीं पड़ेगी चार्ज करने की जरूरत

टेक डेस्क। यदि आपसे कहा जाए कि आपके फोन में एक ऐसी बैटरी है जिसे 50 साल तक चार्ज ही नहीं करना है तो आप शायद यकीन नहीं कर पाएंगे, लेकिन यही सच है कि एक चाइनीज स्टार्टअप ने एक ऐसी बैटरी को तैयार किया है जिसे 50 साल तक चार्ज नहीं करना पड़ेगा। Betavolt नाम की कंपनी ने इस बैटरी को तैयार किया है। दावा है कि यह दुनिया की पहली ऐसी बैटरी है जिसकी लाइफ 50 साल की है।
आप सोच रहे होंगे कि यदि बैटरी की लाइफ 50 साल की है तो इसकी साइज क्या होगी। आपको हैरानी होगी कि इस बैटरी की साइज एक सिक्के के बराबर है। इस बैटरी को टेस्ट भी किया गया है जिसमें यह पास हो गई है।
कहा जा रहा है कि बड़े स्तर पर इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है और जल्द ही इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन और ड्रोन में किया जाएगा। इस बैटरी में एटॉमिक एनर्जी का इस्तेमाल किया गया है।
Betavolt की एटॉमिक एनर्जी बैटरी का इस्तेमाल अंतरिक्ष, एआई डिवाइस, माइक्रोप्रोसेसर, एडवांस सेंसर, माइक्रो रोबोट आदि में भी होगा। इसके अलावा इस बैटरी का इस्तेमाल पेसमेकर जैसी लाइफ सेविंग डिवाइस में भी होगा।
इस बैटरी की साइज 15x15x5 मिलीमीटर है। इसमें डायमंड सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल किया गया है। यह बैटरी 3 वोल्ट के पावर से 100 माइक्रोवॉट की एनर्जी पैदा करती है। 2025 तक इस बैटरी के पावर को 1 वॉट तक पहुंचाने का लक्ष्य है। यह -60 से लेकर 120 डिग्री तक के तापमान में काम कर सकती है।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 2, 2026अब सरकारी दफ्तरों का नहीं काटना पड़ेगा चक्कर, पंचायतों में एक साथ मिलेगा सरकारी समस्याओं का समाधान
करियर – शिक्षाMay 2, 2026BPSC का बड़ा एक्शन: AEDO पेपर लीक मामले में बायोमैट्रिक एजेंसी ब्लैकलिस्ट, बैंक गारंटी जब्त
छपराMay 1, 2026मजदूर दिवस पर न्याय की हुंकार: “सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र” का संकल्प
करियर – शिक्षाApril 30, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, बजाज संस में 83 पदों पर वैकेंसी



