स्वस्थ जीवन लिए के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी: पूर्व मंत्री जितेंद्र

•यदुवंशी राय हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन
•निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 सौ से अधिक मरीजों ने लिया परामर्श
छपरा। सारण के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के खोदाईबाग में गुरुवार को यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का पूर्व मंत्री जीतेन्द्र कुमार राय ने फीता काटरकर उद्धघाटन किया। शिविर में चेनई के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चक्रवर्ती ने लोगों इलाज कर परामर्श दिया।
निःशुल्क चिकित्सक शिविर को सम्बोधित करते हुए मंत्री जीतेन्द्र राय ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बहुत जरूरी है। लोग रोजमर्रा के जीवन में कार्य की व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं रहते हैं और इससे लोगों में तमाम तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शरीर में थोड़ी सी भी परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। अगर लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे तो कई बीमारियों को पनपने से रोका जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं होते है जिस कारण छोटी छोटी बीमारी बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है। तब लोग शहर की ओर भागते है। इस कैंप का उद्देश्य यही है कि लोगों को उनके बीमारी के बारे में पता चल सके और समय पर इलाज मिल सके। मेरे पिता के नाम से समय समय पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर आयोजित होता है और ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले इसको ध्यान में रखते हुए जो इस जिले में जांच नहीं है वो सब सुविधा उपलब्ध कराया जाता है।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में करीब 200 से अधिक लोगों को डॉ एके चक्रवती ने अवश्यकता अनुसार जांच कराकर दवा उपलब्ध कराया। इस मौके पर डॉ एके चक्रवती ने कहा कि शिविर में कमर दर्द, घुटने का दर्द, पुराने दर्द, गेठिया के दर्द, के मरीज मिले जिन्हे जांच के बाद दवा दिया गया। उन्होंने कहा कि हड्डियों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि
चोट, ट्यूमर, हड्डी का संक्रमण, हार्मोन से जुड़ी समस्याएं, या विटामिन डी की कमी, हड़ियों में दर्द आमतौर पर गहरा, चुभने वाला, या मंद होता है। नियमित व्यायाम करें। अच्छी मुद्रा का अभ्यास करें। सही तरीके से उठाना सीखें,पर्याप्त विटामिन डी लें।
इस मौके पर पूर्व मंत्री जीतेंद्र कुमार राय, ऐके चक्रवती , पूर्व प्रखुख मोतीलाल राय , सरोज राय , जगदीशपुर पंचायत के मुखिया अशोक शाह , नगर उपप्रमुख हरि प्रसाद यादव, रामदास राय समेत गणमान्य लोंग मौजद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



