Bus Service: ट्रेन नहीं मिली तो घबराएं नहीं! होली पर बिहार से दिल्ली तक दौड़ेंगी 200 बसें
निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर सुविधा

Bihar Bus Ticket Online Booking: होली और ईद के त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की ओर से करीब 200 अंतर्राज्यीय बसें 23 फरवरी से 23 मार्च तक संचालित होंगी। इन बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।
अधिकारित वेबसाइट से बुक कर सकते हैं टिकट
यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं और अपनी पसंद की सीट भी चुन सकते हैं। भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा ऑफलाइन विकल्प भी है, यात्री बस में चढ़ने के बाद ऑन-स्पॉट ई-टिकटिंग मशीन से टिकट ले सकेंगे। इस पहल से यात्रियों को ट्रेनों में टिकट न मिलने की समस्या से निजात मिलेगी और यात्रा आरामदायक व किफायती बनेगी।
इन राज्यों के लिए चलेंगी बसें
निगम की ओर से बताया गया है कि इन बसों का परिचालन मुख्य रूप से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों के रूटों पर होगा। दिल्ली के लिए सबसे अधिक 62 बसें चलाई जाएंगी, जबकि पानीपत और अंबाला (हरियाणा) के लिए 40 और रांची (झारखंड) के लिए 10 बसें निर्धारित हैं।
बिहार में ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, गया सहित अन्य प्रमुख जिलों से रवाना होंगी। बसें एसी, स्लीपर और एसी-स्लीपर श्रेणी की होंगी, ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके। राज्य सरकार ने यात्रियों को आकर्षित करने के लिए किराये में विशेष छूट देने का फैसला लिया है, जिससे सफर और भी सस्ता हो जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



