छपरा में टेकनिवास से विशुनपुरा तक बनेगा 6 लेन सड़क, डोरीगंज पुल तक होगा अतिरिक्त नया सड़क निर्माण

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने निर्माणाधीन एन एच-19 के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बिशनपुरा में आरओबी के जारी मरम्मती कार्य को 20 सितंबर तक पूरा कर इसके माध्यम से यातायात व्यवस्था बहाल करने का निदेश एनएचएआई के परियोजना निदेशक को दिया।
टेकनिवास से विशुनपुरा आरओबी के आगे तक सड़क को 6 लेन बनाया जायेगा। इसमें सड़क के दोनों तरफ टेकनिवास तक सर्विस लेन बनाने हेतु कार्रवाई का निदेश एनएचएआई को दिया गया।
डोरीगंज पुल तक एक अतिरिक्त नई सड़क:
बिशनपुरा आरओबी के पश्चिम से डोरीगंज पुल तक एक अतिरिक्त नई सड़क के निर्माण के लिये प्रस्ताव तैयार करने का निदेश एनएचएआई को दिया गया। विशुनपुरा आरओबी के नीचे अंडरपास वाले रास्ते के चौड़ीकरण हेतु संबंधित विभाग के माध्यम से कार्रवाई करने को कहा गया।
छपरा में स्पोर्टस क्लब कॉम्लेक्स बनेगा :
छपरा में स्पोर्टस क्लब कॉम्लेक्स के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल पर जमीन चिन्हित करने का निदेश अंचलाधिकारी सदर को दिया गया। स्पोर्ट्स क्लब के निर्माण हेतु आवश्यकतानुसार उपयुक्त जमीन का भू-अर्जन किया जायेगा।
निरीक्षण के क्रम में एनएचएआई के परियोजना निदेशक, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सदर, अंचलाधिकारी सदर आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



