छपरा में दो पक्षो के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, 3 घायल

छपरा। शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मगाईडीह मिश्रवलिया गांव में दो पक्षों के विवाद में चली गोली से एक युवक की मौत मौके पर हो गई. वहीं 3 लोग जख्मी हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले लाठी-डंडे और पारंपरिक हथियारों से मारपीट हुई. जिसके बाद एक युवक के सीने में गोली मार दी गई. जिससे उस युवक की मौत मौके पर हो गई. वहीं गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को रेफर किया गया है.
मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह मिश्रवलिया गांव निवासी जगलाल महतो का 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार महतो बताया गया है. वहीं घायल में उसके पिता जग लाल महतो एवं छोटा भाई राकेश महतो शामिल है. जबकि दूसरे पक्ष से सुभाष महतो जख्मी है, जिसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है.
6 दिसंबर को मुकेश के पिता जग लाल महतो के साथ की गई थी मारपीट
मृत युवक के पिता के अनुसार विगत 6 दिसंबर को जगदेव महतो एवं उनके सहयोगियों के द्वारा मिलकर उनके साथ मारपीट की गई थी. जबकि उनके द्वारा इस बात की जानकारी अपने बेटे को नहीं दी गई. आज वह खेत से लौट रहे थे, तभी उनके साथ मारपीट की जाने लगी और उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया. जिसके बाद घर पहुंचे और अपने बेटे मुकेश को इस बात की सूचना दी.
जिसके बाद मुकेश जगदेव महतो से पूछताछ करने गया तो उसे रॉड से पिटाई के बाद सीने में गोली मार दी गई. जिसके बाद हम लोग भागे भागे उसको लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. कोई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं अभी तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 12, 2026सारण में पत्नी की हत्या कर शव को किया गायब, तीन साल बाद कोर्ट से मिली उम्र कैद की सजा
क्राइमJune 12, 2026सारण में जहरीली शराब पिलाकर हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां







