छपरा के JPU में “एक देश एक चुनाव” विषय पर होगा राष्ट्रीय सेमिनार, देशभर से जुटेंगे प्रोफेसर और शोधार्थी
जेपीयू में अकादमिक गतिविधियों को नया आयाम
छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में 16 सितम्बर 2025 को एक अहम राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। विषय “एक देश, एक चुनाव: संभावनाएं और चुनौतियां” होगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी पाटलिपुत्र इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च और राजनीति विज्ञान विभाग, जेपी विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से ली है।
इस राष्ट्रीय सेमिनार में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, शोधार्थी और रिसर्च स्कॉलर शामिल होंगे। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल अकादमिक विमर्श को गति देगा बल्कि छात्रों और शोधार्थियों को अपने विचार और शोध प्रस्तुत करने का राष्ट्रीय मंच भी प्रदान करेगा।
जेपीयू में अकादमिक गतिविधियों को नया आयाम
पाटलिपुत्र इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के मानद निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय में समय-समय पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार होने से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल जीवंत होता है और विद्यार्थी देश-दुनिया में चल रहे विमर्श से सीधे जुड़ते हैं।
डॉ. प्रमोद ने इस सेमिनार की मंजूरी देने के लिए जेपीयू के कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार वाजपेयी और राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. इरफान अली को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयोजन समिति
राष्ट्रीय सेमिनार के संचालन के लिए डॉ. विकास कुमार चौहान को सचिव और डॉ. संदीप कुमार यादव को सह सचिव बनाया गया है। समिति ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञों की तकनीकी सत्र, पैनल चर्चा और पेपर प्रेजेंटेशन होंगे।
क्यों अहम है यह सेमिनार
“एक देश, एक चुनाव” आज भारतीय राजनीति में गहन बहस का विषय है। इसके सकारात्मक पहलू, चुनौतियां और संवैधानिक जटिलताएं लगातार विमर्श में हैं। इस संदर्भ में जेपीयू का यह आयोजन छात्रों और शोधार्थियों को गंभीर शैक्षणिक विश्लेषण का अवसर देगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



