PM-AJAY Scheme: बिहार में दलित-आदिवासी बच्चे के भविष्य संवारेगी सरकार, बनेंगे 10 नए छात्रावास
SC-ST छात्रों की पढ़ाई अब नहीं रहेगी अधूरी

पटना। बिहार में पढ़ाई करने वाले दलित और आदिवासी छात्रों के लिए अब शिक्षा का रास्ता और आसान होने जा रहा है। राजधानी पटना में आयोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM–AJAY) की राज्य स्तरीय योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में 10 नए छात्रावासों के निर्माण को स्वीकृति दे दी गई है।
मुजफ्फरपुर को सबसे ज्यादा फायदा
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से लिए गए इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा मुजफ्फरपुर, पटना, दरभंगा, बेगूसराय, बक्सर और खगड़िया के बच्चों को मिलेगा। विभाग की ओर से मुजफ्फरपुर में 4, पटना में 2 और बाकी जिलों में 1-1 छात्रावास बनाए जाएंगे।
किन जिलों को मिले कितने छात्रावास!
- मुजफ्फरपुर – 4 नए छात्रावास
- पटना – 2 नए छात्रावास
- दरभंगा – 1 नया छात्रावास
- बेगूसराय – 1 नया छात्रावास
- बक्सर – 1 नया छात्रावास
- खगड़िया – 1 नया छात्रावास
छात्रों के लिए शिक्षा का मजबूत आधार
सरकार दलित आदिवासी और पिछड़े समाज के बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाना चाहती है। राज्य सरकार का मानना है कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के ज्यादातर प्रतिभाशाली बच्चे सिर्फ रहने की सुविधा न मिलने के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। इस फैसले से न सिर्फ हजारों छात्रों को छत और सुरक्षा मिलेगी, बल्कि पढ़ाई का माहौल भी तैयार होगा।
सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया। योजना के तहत राज्य भर में शिक्षा से जुड़े और भी कदम उठाने पर जोर दिया गया है। बैठक में विभाग के निदेशक, अपर सचिव, उप निदेशक (मुख्यालय), विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल अधिकारी मौजूद थे। वहीं, संबंधित जिलों के जिला कल्याण पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े। यह फैसला न सिर्फ राजधानी पटना बल्कि पूरे बिहार के लिए शिक्षा के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







