सोनपुर में एक क्लिक पर किसान किसी भी मौजे में देख सेकेंगे जमीन का रिकार्ड, मिलेगा यूनिक आईडी

छपरा। सोनपुर अंचल के बाकरपुर एवं भरपुरा में किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जा रहा है। यह कार्य कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के आपसी समन्वय से किया जा रहा है।
अभी तक 149 किसानों की आईडी जेनरेट
इस प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक किसान की एक यूनिक आईडी बनाकर इसे आधार के साथ लिंक किया जा रहा है। किसी भी एक मौजे में उस किसान की सारी जमीन की विवरणी को उसके यूनिक आईडी के साथ अटैच किया जा रहा है। इसके माध्यम से कोई भी किसान किसी एक मौजे में अपनी सभी जमीन की विवरणी एक क्लिक पर देख सकेंगा। अभी तक 149 किसानों की आईडी जेनरेट हो चुकी है। जिलाधिकारी अमन समीर ने सोनपुर अनुमंडल कार्यालय में इस पायलट प्रोजेक्ट के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।
किसानों की यूनिक आईडी बनाकर उसका ई-केवाईसी कृषि विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। राजस्व विभाग के सहयोग से उस किसान के नाम की एक मौजे में स्थित सभी जमीन को उसे किसान की आईडी के साथ टैग किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता को इसका नियमित रूप से पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सोनपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सोनपुर, राजस्व अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 16, 2026Digital Census: इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना, मोबाइल से खुद भरें जानकारी
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला
छपराApril 16, 2026सारण में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं, होम डिलीवरी अनिवार्य: डीएम
छपराApril 16, 2026PM Surya Ghar Yojana: अब अपने छत पर सोलर लगाइए, सालों तक बिजली बिल से छुटकारा पाइए







