संजीवनी नर्सिंग होम में मॉकड्रील के माध्यम से दी गयी आग से बचाव की जानकारी

छपरा। शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम के प्रांगण में अग्निशमन विभाग के द्वारा रसोई गैस में लगी आग को बुझाने की मॉक ड्रिल किया गया। इसके जरिए स्वस्थ्य कर्मियों एवं आस पास के आम लोगों को इस बात की जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया कि रसोई गैस में आग लग जाने पर किस तरह से बुझाया जाना चाहिए। अग्निशमन विभाग के कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों एवं वहा मौजूद मरीज के परिजनों की विशेष दिलचस्पी देखी गई। संजीवनी नर्सिंग होम के संस्थापक डॉ अनिल कुमार दौरा रसोई गैस सिलेंडर में लगे आग को चादर के जरिए बुझा कर दिखाया गया । आग बुझाने की यह मॉक ड्रिल स्वास्थ्य कर्मियों से भी कराई गई । डॉ अनिल कुमार ने बताया कि गर्मी शुरू हो रहा है और गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं ज्यादा होती हैं।
उन्होंने कहा कि आग से बचाव की जानकारी रखें ताकि स्वयं एवं परिवार को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अग्निकांड ऐसी आपदा है। इससे बहुत नुकसान होता है। वही मॉक ड्रिल के माध्यम से आग पर काबू रखने एवं उस के माध्यम से होने वाले खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि एलपीजी से खाना बनाते समय आग लगने पर भींगे कपड़े बाल्टी या हाथ से भी आग को बुझाया जा सकता है।
जिससे आग लगने पर उस पर तुरंत काबू पाया जा सके। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के पदधिकारी सुनील कुमार ने कहा की लोगों को आग से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि लोग आग लगने को लेकर सतर्क रहें और आग लग जाने पर उसे कंट्रोल करने में सक्षम हो सकें।उन्होंने लोगों से अपील की आग से बचाव के लिए रसोई घर में बालटी में पानी जरूर रखना चाहिए ताकि आग लगने की स्थिति में फैलने से पहले ही उसे तुरंत बुझाया जा सके। कृष्ण देव पंडित ने बताया कि आग से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान लगातार अग्निशमन विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।
इसी के तहत संजीवनी नर्सिंग होम के कर्मचारियों से मिलकर आपातकालीन स्थिति में आग लगी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई जिससे आपात स्थिति में नर्सिंग के कर्मचारी खुद से भी आग पर काबू पा सकते हैं इस दौरान कृष्ण पंडित ने कर्मियों को आग बुझाने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी कर्मियों को दी एवं मॉकड्रिल कर आग बुझाने का कला भी सिखाया गया। वही इस मौके पर अग्निशमन विभाग के पदधिकारी सुनील कुमार सिंह कृष्ण देव पंडित, सुमन कुमार, अभय कृष्ण, खुशबु कुमारी, सुमन दास, संजीवनी नर्सिंग के कर्मियों में चिंटू कुमार, लक्ष्मण यादव, रोहित कुमार, रीता कुमारी, स्वेता सिंह, दसरथ राय, कन्हैया राय, माया देवी, आकाश कुमार, शैलेश यादव, उमेश यादव, व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



